प्रयागराज, मार्च 29 -- म्योराबाद स्थित महाकाली अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी जिससे वहां रखे फर्नीचर और अन्य सामान जल गए। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया था। हालांकि मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने शीघ्र काबू पा लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे अग्निशमन विभाग को अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि अपार्टमेंट के जिस हिस्से में आग लगी थी, वह अनुज विद्यार्थी का है। आग कमरे में जल रहे दीपक से लगी थी। आग लगने की दूसरी घटना भी दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब ही कीडगंज में बाई का बाग स्थित क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज में हुई। यहां झाड़ियों में आग लगी थी। सचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग को बुझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.