अपात्र व्यक्ति न जुड़ें मतदाता सूची में
बागेश्वर, मई 18 -- बागेश्वर। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ईआरओ, एईआरओ और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित हो, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में बताया गया कि आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची 14 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि दावा-आपत्तियां 13 अगस्त तक ली जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावली 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.