हाजीपुर, मार्च 2 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग और देसरी प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अपात्र पाए गए राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी चिह्नित अपात्र लाभुकों को नोटिस जारी किए जा रहे है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए है समय सीमा के भीतर अपना राशन कार्ड सरेंडर करें या अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अपात्र श्रेणी के राशन कार्ड स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। प्रशासन के मुताबिक इंटरमिनिस्ट्रीयल डाटा के आधार पर अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों एवं निजी कंपनियों से प्राप्त सूचनाओं के समेकन के बाद यह डाटा राज्य सरकार को उपलब्ध कराया गया। जिसके आधार पर जांच कर सूची तैयार की गई है। एसडीओ निरज सिन्हा ने बताया कि सूची में वैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.