देवरिया, जून 8 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर तहसील से एक वर्ष पूर्व अपात्र के नाम से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। अपात्र इस प्रमाण पत्र के सहारे लाभ भी लेता रहा। जब डीएम के यहां शिकायत हुई तो मामले की पोल खुल गई। तहसील के अधिकारियों ने न केवल प्रमाण पत्र को जब्त कर लिया है, बल्कि उसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें तहसील के कई कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

शिकायत की जानकारी बलिया जिले के बहादुरपुर निवासी कल्याण सिंह ने एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी से शिकायत की थी कि तहसील क्षेत्र के बभनौली क्षत्रिय गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की पुत्री के नाम नियमों के विपरीत ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है, जबकि उनकी आय अधिक है और उस प्रमाण पत्र से वह लाभ ले रही है। डीएम...