उरई, जनवरी 6 -- जालौन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र लोगों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही कराए जाने की मांग सांसद से की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी लोकेंद्र कुमार ने सांसद नारायणदास अहिरवार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रधान व सचिव मिलकर अपने चहेतों को आवास का लाभ दे रहे हैं। आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे इसके लिए आवास योजना की लिस्ट की जांच कराई जाए। उन्होंने इस संदर्भ में 29 दिसंबर 2025 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बावत उन्हें सूचना दी गई थी कि शिकायत का निस्तारण बीडीओ द्वारा किया जाएगा। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है अब तक इस शिकायत का संज्ञान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.