कौशाम्बी, मई 11 -- प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के खिलाफ पात्रों ने सोमवार को जिला पंचायत में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपात्रों को योजना का लाभ देने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच कराने की मांग की है। मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 ज्योतिबा फूले नगर की दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में इकट्ठा हुई। महिलाएं अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने से नाराज थीं। महिलाओं का कहना था कि जिनके पास पक्के मकान और आठ बीघा से ज्यादा खेत हैं, उनको भी इस योजना का लाभ दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की इसमें मिलीभगत है। पात्रों को एकदम से दरकिनार करके अपात्रों को इस योजना का लाभ दिया गया है। कई अपात्रों का महिलाओं ने अपने शिकायती पत्र में बाकायदा विस्तृत ब्...