नई दिल्ली, जून 28 -- टीवीएस मोटर्स ने अपनी जून सेल्स का मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 11 मॉडल बेच रही है। वो लिस्ट में शामिल स्टार सिटी का प्रोडक्शन बंद कर चुकी है। कंपनी की इस लिस्ट में मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं। वहीं, कंपनी भारत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी बेच रही है। कंपनी की सेल्स लिस्ट को हर बार की तरह इस बार भी जुपिटर ने टॉप करने का काम किया। वहीं, अपाचे उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की बिक्री में तगड़ा उछाल देखने को मिला। चलिए अब कंपनी की सेल्स लिस्ट को देखते हैं। TVS मोटर्स मॉडल वाइज डोमेस्टिक सेल्स की बात करें तो जुपिटर की मई 2026 में 1,24,767 यूनिट बिकीं। जबकि, मई 2025 में इसकी 97,606 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 27,161 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 27...