कुशीनगर, फरवरी 2 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। अपाची से जा रहे 25 वर्षीय युवक के गर्दन पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से घायल युवक अचेत होकर नहर की पटरी पर गिर गया। हमलावर भागने में सफल रहे। घायल को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक बड़हरा की पटरी पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अपाची सवार युवक पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए वार में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी। किसी ने सूचना विशुनपुरा पुलिस को दी। सूचना ...