अपह्रत किशोरी की एक माह बाद भी बरामदगी नहीं, डीआईजी से गुहार
अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से अपहृत किशोरी को एक माह बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने डीआईजी से किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। बता दें कि एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में पिता ने क्वार्सी थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी युवक फोन पर धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- अपह्रत किशोरी की एक माह बाद भी बरामदगी नहीं, डीआईजी से गुहार इस संबंध में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने जल्द ही किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.