अपह्त सेल्स मैनेजर को किया बरामद, एक गिरफ्तार
मधेपुरा, मई 24 -- सिंहेश्वर ,निज संवाददाता । सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लोन दिलाने वाले एक सेल्स मैनेजर के अपहरण और बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना का विवरण खगड़िया जिले के रानी शकरपुरा निवासी नीतिश कुमार ने पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि वे सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित एक निजी ट्रैक्टर फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने कमरगामा निवासी श्रवण ठाकुर को मासिक किस्त पर स्वराज ट्रैक्टर दिलाया था। कुछ किस्त जमा करने के बाद श्रवण ठाकुर लगातार लोन माफ कराने का दबाव बना रहा था। नीतिश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.