बेगुसराय, फरवरी 16 -- बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना के एक गांव से अपहृत 26 वर्षीया लड़की को पुलिस ने बरौनी रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। अपह्ता को 164 के बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित किया गया। जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को पीड़ित मां ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपह्ता को बरामद कर लिया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.