किशनगंज, मार्च 26 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला के रहने वाले व्यवसायी विमल साह का अपहरण किशनगंज शहर के मोतीबाग सड़क से किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। हालांकि अपहृत व्यवसायी विमल साह को बंगाल के इस्लामपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात को इस्लामपुर के पास से बरामद कर लिया है। इस्लामपुर पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी विमल साह के रिश्तेदार अररिया जिले के सिकटी दहगामा के रहने वाले सुशील कुमार साहा के बयान पर बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार व्यवसायी विमल साह मंगलवार को अपने वाहन चालक पप्पू मंडल के साथ पांच लाख रुपए कैश और चेक लेकर चार पहिया वाहन से किशनगंज की ओर निकले थे। मंगलवार की शाम को किशनगंज में मोतीबाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.