मोतिहारी, जुलाई 1 -- कुंडवा। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बाइस जून को कथित रूप से अपहृत लड़की को कुंडवा चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा से बरामद कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लड़की नेपाल भागने वाली है। मामले पर संज्ञान लेते हुए भारत नेपाल सीमा से लड़की को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच व न्यायालय के समक्ष बयान के लिए भेजा गया है। न्यायालय के आदेश के आलोक मे आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...