बगहा, मार्च 7 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से अपहृत लड़की की बरामदगी करते हुए उसके अपहरण में शामिल युवक धनंजय कुमार राम को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बीते 2 मार्च को लड़की का अपहरण हुआ था।मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमे धनंजय राम के अलावे चंदन राम,रंजय राम समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है।शुक्रवार को बरगजवा गांव से दोनो को बरामद किया गया है।उंन्होने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच व बयान के लिए बेतिया भेजा गया है।न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.