दरभंगा, मार्च 29 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महीने पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। लगातार छापेमारी व तलाशी के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण के आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के खैरी टोल निवासी मो. मिट्ठू के पुत्र मो. नियाज के घर से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। इसी दौरान आरोपित मो. नियाज को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को घनश्यामपुर थाना लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर पूर्व में घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.