समस्तीपुर, जून 19 -- कल्याणपुर।थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विगत सप्ताह पूर्व अपहृत हुई 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर अपहृताकी मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। एसआई लालू प्रसाद मल्लाह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर चौक के समीप से अपहृत हुई युवती को बरामद कर लिया गया है। मेडिकल जांच और फर्द बयान के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेजने की बात उन्होंने कही। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...