दुमका, जून 20 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना कांड संख्या -45/26 के अप्राथमिक अभियुक्त सत्यम गुप्ता एवं कांड की अपहृता को हरियाणा के हिसार थाना क्षेत्र से बरामद कर सरैयाहाट थाना लाया गया। साथ ही पीड़िता का दुमका न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद बरामत युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अप्राथमिक अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के संदर्भ में बताया कि बीते महीने युवती के अपहरण को लेकर परिजनों ने सरैयाहाट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस तकनीकी सेल की मदद से अनुसंधान में जुटी। इसी दौरान युवती के हरियाणा के हिसार शहर में होने का पता चला। यह भी पढ़ें- लापता युवती बरामद, परिजनों को सौंपी जिसके बाद पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर युवत...