मोतिहारी, जून 11 -- तेतरिया। राजेपुर थाना के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने छापेमारी कर अपहृत लड़की व अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से लड़की अपने मां के साथ घर जाने को तैयार हुई। लड़की को मां को सौंप दिया। अपहरणकर्ता शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाने के लालगढ़ छावनी निवासी जयशंकर कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...