मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र से अगवा युवती कांटी में मिली। 2025 के अक्टूबर महीने में घर में काम कर रहे एक राजमिस्त्री ने युवती का अपहरण कर लिया था। राजमिस्त्री पानापुर थाने के पिपराहां असली का निवासी है। वह युवती को लेकर केरल चला गया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...