बगहा, अप्रैल 26 -- सत्येद्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचुरवा से चार दिन पूर्व अपहृत नगर के अस्पताल रोड निवासी मो. अफसार (19) को पुलिस ने खोज लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर अपहरण के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सदर वन एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड निवासी राजा अहमद के पुत्र मो. अफसार को शनिवार की रात मझौलिया व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमा के समीप से खोज लिया गया है। अपहरण के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला यह है कि मो. अफसार अपने ननिहाल मझौलिया थाना क्षेत्र की गुरचुरवा में आया था। 16 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस मामले में अफसार के पिता राजा अहमद ने 20 अप्रैल को मझौलिया थाना में अपने पुत्र के अपहरण की ए...