गिरडीह, जुलाई 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह निवासी 24 वर्षीय नीरज हाजरा (पासवान) का शव गुरुवार को बिहार के जमुई जिला के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे पर एसिड डाल दिया था। परिजनों ने कपड़ों व अन्य शारीरिक पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त की। नीरज अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। ज्ञात रहे कि मृतक के पिता सुभाष हाजरा ने 4 जुलाई को जमुआ थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 09 जुलाई को बिहार राज्य के जमुई जिला अंतगर्त बिचकोड़वा थाना क्षेत्र से शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।बिचकोड़वा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द...