हाजीपुर, जून 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। गोरौल पुलिस ने अपहृत मां-बेटी को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिला के पति ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि घर के लोग सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे कि इतने में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमौल गांव निवासी मिंटू साह बाइक से पहुंचा और उसकी पत्नी एवं 6 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर ले गया। इतना ही नहीं घर में रखे लगभग 13 लाख का जेवर एवं 2 लाख नगद भी ले गया। कई लोगों ने उसके पत्नी एवं उसकी पुत्री को मिंटू के साथ जाते देखा है। जब उसके घर पर जाकर पूछताछ किया तो बगलगीर ने बताया कि एक महिला सहित एक छोटी बच्ची के साथ आया था। लेकिन तत्क्षण एक चार चक्के की गाड़ी से कहीं ले गया। यह भी पढ़ें- अपहृत मां बेटी को पुलि...