लखीसराय, जनवरी 8 -- रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से अपहृत 23 वर्षीय सृष्टि कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 241/24 दिनांक 29 दिसंबर 2025 से संबंधित है। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपहृत को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा इसके बाद मामले की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसके तहत सृष्टि कुमारी का बयान दर्ज कराया जाएगा थाना अध्यक्ष ने आगे बताया यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) 137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था आपको बता दें 29 12 2025 को यह मामला हिंदुस्तान पेपर में प्रमुखता से छपा था।जहां पुलिसिया कार्रवाई में उक्त महिला को मेरठ के एक अनाथ आश्रम से बरामद कर लिया गया है महिला के आने पर उनके बयान पर आगे की कार्रव...