गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अपहृत बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बुधवार को अदालत में जिला अस्पताल के अस्पतालकर्मी श्रीनिवास सिंह की प्रति परीक्षा (जिरह) हुई। बचाव पक्ष की ओर से की गई जिरह पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय ने शेष जिरह के लिए आठ अक्टूबर की तारीख तय की है।बचाव पक्ष ने श्रीनिवास सिंह से जिरह की। श्रीनिवास सिंह ने पूर्व में अभियोजन पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए बयान में जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तैयार करने और उसे सुरक्षित रखने से जुड़ी जानकारी न्यायालय को दी थी। सुनवाई के दौरान पेनड्राइव में सुरक्षित सीसीटीवी फुटेज भी दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में न्यायालय में चलाकर दिखाई गई थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सिपाही कांड: अदालत में चला जिला अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज, सात क...