शामली, अप्रैल 21 -- कैराना। कोतवाली पुलिस ने अपहृत तीन वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में महिला सहित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 19 अप्रैल की प्रात: करीब दस बजे वह मजदूरी के लिए गई हुई थी। आरोप था कि हनीफा निवासी मोहल्ला खैल कांधला अपने पुत्र परवेज के अलावा अपनी पुत्री शबनम व दामाद मुजाहिद निवासी मोहल्ला इस्लामनगर को लेकर आई। आरोपियों ने उसके तीन वर्षीय पुत्र अली का अपहरण कर लिया गया।इस दौरान आरोपी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही अपहृत बालक को बरामद कर लिया। इसके अलावा गुलिस्ता व महबूब निवासीगण मोहल्ला इस्लामनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के नाम पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए थे। मा...