मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- साहेबगंज। गंडक दियारा क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले अपहृत नाबालिग लड़की पारू में मिली। वहीं, पुलिस ने आरोपित संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपित सरैया थाने के रमड़ौली गांव का निवासी है। रविवार को लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया, जबकि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...