बेगुसराय, मई 13 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। थानाक्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बरामद किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत सात मई को अपहृत नाबालिग लड़की को बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गायब हुई किशोरी के परिजन द्वारा विगत 9 मई को खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या 46/26 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड 8 निवासी सीताराम ठाकुर के पुत्र साजन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके आलवे इस मामले मुख्य आरोपी क...