भागलपुर, अप्रैल 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 मार्च 2025 को अपहृत की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक वर्ष बाद सकुशल बरामद कर लिया है। उसे खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड ड्योढ़ी विकास नगर से बरामद किया गया। पीड़िता के परिजनों ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अपहृता बरामद, मेडिकल को भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...