मोतिहारी, मई 20 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसी गांव के एक 25 वर्षीय युवक ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। परिजनों द्वारा उसी दिन घटना की लिखित जानकारी थाना को दी गई। पुलिस ने नाबालिग को उसी दिन मोतिहारी से बरामद कर लिया । इस घटना में सहयोग देनेवाली मानिकपुर की महिला बुधिया देवी व ज्ञांती देवी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- अपहृत नाबालिग बरामद दो महिलाएं गिरफ्तार पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद नाबालिग की चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...