प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- सोरांव क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा एक महीने से लापता है। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया है। हालांकि, अब तक छात्रा की सकुशल बरामदगी नहीं होने से शुक्रवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों का गुस्सा भड़क गया। दर्जनों की संख्या में लोगों ने पुलिस मुख्यालय पर धरना दिया। घंटों चले प्रदर्शन के बाद अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजयपाल शर्मा ने तीन दिन के अंदर छात्रा को बरामद कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बहरिया के पूर्व ब्लॉक कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में छात्रा के परिजन व दर्जनों की संख्या में लोगों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पत्थर गिरजाघर से जुलूस निकाला। वे नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.