गंगापार, मार्च 14 -- पिछले 10 मार्च को स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव से शाम को शौच के लिए गयी दो चचेरी बहनों को पास के गांव के चार युवकों ने अपहृत कर पास के जंगल मे ले जाकर अश्लील हरकत किया था। मौका पाकर एक किशोरी तो उसी रात भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी थी जबकि दूसरी को प्रयागराज से शनिवार को बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में गाढ़ा गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...