जौनपुर, मार्च 15 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी प्रभात शुक्ला के पुत्र देवांश के अपहरण की घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने देवांश और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम जाना तथा पूरे मामले की जानकारी ली। डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते देवांश को सकुशल बरामद किए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने मांग किया कि घटना में शामिल शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके। इस दौरान सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव, जिला सचिव इरशाद खान और ब्लॉक उपाध्यक्ष विनय मिश्...