मोतिहारी, मार्च 16 -- मधुबन,निसं। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने बंजरिया थाना की पुलिस के सहयोग से अपहृत एक नाबालिग किशोर को रविवार को बरामद कर लिया है। जिसे पुलिस ने सोमवार को 164 का बयान दिलाने के लिए मोतिहारी भेज दिया है। जानकारी देते हुए गड़हिया बाजार थाना के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार व एसआई श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि बरामद नाबालिग किशोर गड़हिया ग्राम के रामभरोस राम का पुत्र सुरेश कुमार(17) है। वह गत13 मार्च को मोतिहारी के लिए निकला। रात्रि में करीब 10 बजे घर लौटने के लिए वह बस स्टेंड के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी क्रम में नगर थाना के वार्ड नंबर 5 के महमूद नगर के आब्बास आलम व तुफैल आलम उसके पास आए व बोले कि चलो तुमको मैं सस्ता होटल दिलवा देता हूं। रात भर वहीं रह लेना। उन लोगो ने उसे मुफस्सिल थाना के एक घर के कमरे के बाथरूम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.