बगहा, मार्च 31 -- नौतन। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने गोपालगंज से मंगलवार को बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरणकर्ता दक्षिण तेल्हुआ के किशोर कुमार उर्फ किशोर मुखिया को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस बावत किशोरी के पिता ने थाने में आवेदन देकर उक्त आरोपी समेत पांच को नामजद बनाते हुए केस दर्ज कराया था। बताया था कि नामजद आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। इधर पुलिस किशोरी की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान में चला रही थी। इसी क्रम में पर अपहृता को बरामद कर अपहर्ता को दबोच लिया गया। गोपालगंज में देखा गया है। पदाधिकारी ने बताया कि सुचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर गोपालगंज पहुंची। तथा छापेमारी के तहत किशोरी समेत अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ के...