भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। जिले के ऊंज थाने की पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। इसके साथ ही आरोपित युवक को दबोचा गया। ऊंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दिया था। बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को विजय कुमार निवासी सरावां रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। अभियोग से संबंधित पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में चन्द्र प्रताप सिहं, सुनील सिंह, अनुज कुमार यादव, रेनू मिश्रा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...