सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- परिहार। बेला पुलिस ने पिछले महीने एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। साथ ही अपहर्ता गोरहारी गांव निवासी अरविंद कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि नाबालिग को कन्हमां चांदनी चौक से बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...