औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात गुरुआ रेलवे स्टेशन से अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुआ थाना क्षेत्र के रौदा गांव निवासी गणेश प्रजापति के पुत्र चंदन प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- शादी के नीयत से भगाई गई युवती हैदराबाद से बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.