आरा, जून 19 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दर्ज अपहरण के एक मामले में अपहृता की बरामदगी को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को बबुरा थाना क्षेत्र के फूहा गांव में छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नामजद आरोपित के संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने फूहा गांव निवासी कमता सिंह के घर सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की, लेकिन अपहृता का पता नहीं चल सका। हालांकि मामले में नामजद आरोपित की ओर से अपहृता के साथ जल्द आत्मसमर्पण करने की बात कही गई है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपहृता की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उधर, गांव में बाहरी पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना है। बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में दर्ज प्र...