बगहा, अप्रैल 2 -- नौतन। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत बीस रोज पुर्व शादी की नियत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने नौतन खाप टोला से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस बावत किशोरी के पिता ने थाने में आवेदन देकर दस लोगों के विरुद्ध 128/26 में कांड़ दर्ज कराया था बताया था कि उनकी लड़की को नामजद आरोपियों ने अपहरण कर लिया है। पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी बरामदगी व आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौतन खाप टोला से किशोरी को बरामद कर मेडिकल व न्यायलय में प्रस्तुत कांड अनुसंधानकर्ता द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...