प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को लालसाहब का पुरवा भाव निवासी युवक अपहृत कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। गुरुवार को दरोगा अमित कुमार द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को रेलवे स्टेशन कुंडा के पास से गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...