अपहरण समेत अन्य मामले में 40 गिरफ्तार
हाजीपुर, अप्रैल 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 40 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण कांड में 01, हत्या के प्रयास में 04, चोरी के कांड में 04, उत्पाद अधिनियम में 08 एवं अन्य मामले में 01 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 22 वारंट एवं 31 कुर्की का निष्पादन किया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अपहरण समेत अन्य मामले में 28 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.