हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 11 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 01,अपहरण मामले में 04, हत्या के प्रयास मामले में 02, वारंट मामले में 01, उत्पाद अधिनियम मामले में 02 एवं अन्य मामले में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 25 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 84 हजार 05 सौ रूपए जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...