बरेली, जुलाई 22 -- कचहरी से लापता हुई शाहजहांपुर की लॉ छात्रा की हत्या करके उसका शव रामगंगा नदी में फेंकने के मामले में अधिवक्ता की जमानत अर्जी पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई अब बुधवार को होगी। शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सात अगस्त 2023 को कोतवाली में सुभाषनगर के रामचंद्रपुरम निवासी वकील यश साहू और पंचशीलनगर निवासी गौरव कुमार सिंह के खिलाफ लॉ की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने पांच मई को मुख्य आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार करके अपहरण और हत्या के मामले में जेल भेजा था। दो दिन पूर्व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हो गई। मंगलवार को कोर्ट में आरोपी गौरव सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, जो टल गई। अब बुधवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई ...