जहानाबाद, जून 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाने के पुलिस कर्मियों के द्वारा की गई छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर नौ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें तीन की गिरफ्तारी वारंट और दर्ज कांड के आलोक में की गई है। छह लोग शराब के मामले में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में हत्या के एक और अपहरण का एक आरोपित शामिल है। मंगलवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अपहरण व हत्या के आरोपित समेत नौ गिरफ्तार, जावा किया नष्टगिरफ्तार किए गए आरोपी खबर के अनुसार भेलावर थाने की पुलिस ने दो दिनों पूर्व हुई हत्या के मामले में जितेंद्र यादव नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपित टेहटा थाना क्षेत्र के चिलोरी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम दशरथ यादव है। निसरपुरा गांव के निवासी मुन्ना सिंह की ...