मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर थाना रामराज पुलिस व क्राइम ब्रांच ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर लूट करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक कार, एक बाइक, एटीएम व पैन कार्ड, एक पिस्टल व 3150 रुपये नगर बरामद किए है। रामराज पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि 4 मई को रामराज थाना क्षेत्र में भोपा निवासी तालिब का अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया था। उसके बाद आरोपियों ने गांव मुझेडा के जंगल में बाग में बैठाकर उसके साथ मारपीट कर दो हजार रुपये की नगदी लूट ली। यह भी पढ़ें- शिवम अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार उसका एटीएम लेकर पिन पूछकर बैंक खाते से 20 हजार निकाल लिए...