बोकारो, फरवरी 8 -- चिन्मय विद्यालय में शिक्षकों के लिए जीवन मूल्य पर आधारित सीबीपी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। सेमिनार में शिक्षकों को कक्षा में शामिल करने वाले जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनिंग में रिसोर्स पर्सन राखी बनर्जी और ग्लोरिया एलपोंज शामिल हुई। सेमिनार में विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। सेमिनार की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद प्राचार्य सूरज शर्मा ने जीवन मूल्यों की उपयोगिता और इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। पूरे सेमिनार का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया। श्रीमती ग्लोरिया ने सबसे पहले शिक्षकों से उनके द्वारा कक्षा में लागू किए जाने वाले जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा आज के आधुनिक दौर में भारतीय संस्कृति और कला को ध्यान में रखते ...