दरभंगा, अप्रैल 22 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से गायब हुई लड़की के मामले में सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लड़की के भाई ने दर्ज एफआईआर में पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बाबू यादव के पुत्र सहित तीन को आरोपी बनाया है। इधर, थाना पहुंचकर लड़की ने अपने पिता के घर जाने से इनकार किया है। लड़की के भाई ने अस्थुआ गांव के पूर्व मुखिया के पुत्र राधेश्याम यादव, भरहुल्ली के नवल यादव एवं उसके एक दोस्त को आरोपित किया है। एफआईआर में बताया है कि मेरी बहन खाना खाकर घर में सोने गई। जब अगले दिन सुबह में सोकर उठा और अपनी बहन को चाय बनाने के लिए आवाज दी तो कोई जबाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- अपहरण में पूर्व मुखिया पुत्र नामजद तो मैं उठकर बहन के कमरे में गया तो घर का दरवाजा खुला था। 18 अप्रैल की रात आरोपी राधेश्याम यादव को अपने ...