आगरा, सितम्बर 28 -- विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) संगीता कुमारी ने थाना ताजगंज के अपहरण के मामले में आरोपी रुखसार उर्फ नेहा खान का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विमलेश आनंद व वादी के अधिवक्ता सतेन्द्र पाल सिंह चौहान ने तर्क दिए कि मामला गंभीर प्रकृति का है। मामले में विवेचना प्रचलित है। प्रार्थनापत्र निरस्त किए जाने की प्रार्थना की गई। वादी ने तहरीर देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय लड़की 10 जनवरी 2025 को घर से दवा लेने गई थी। वह घर लौटकर नहीं आई। तलाश करने पर लड़की का पता नहीं चला। 15 अगस्त 2026 को आरोपिता रुखसार को गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...