सासाराम, जनवरी 4 -- करगहर। कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत दो माह पूर्व युवती के अपहरण मामले में‌ शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दिनारा के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर दिनारा थाना क्षेत्र के खैरी गांव में छापामारी की गई जहां युवती को बरामद कर नामजद अभियुक्त विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।‌ जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...