समस्तीपुर, फरवरी 16 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पास से एक लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के बासो कुबौली के राजकुमार राम के पुत्र दिलीप कुमार (30) के रूप में की गई है। बता दें कि बीते वर्ष 5 अक्टूबर को समस्तीपुर कॉलेज पर अपने फूफेरी बहन को लेकर परीक्षा फॉर्म भराने के पहुंचे एक युवक व उसकी बहन को अपहरण करने की कोशिश की गयी थी। इसको लेकर पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया था की वह अपनी फूफेरी बहन को लेकर समस्तीपुर कॉलेज के बाहर था तभी चार-पांच युवक उसकी बहन को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर निकलने लगे। तभी वह बोलेरो का गेट पकड़ लिया। इसके...